+91-9430956728
Dedicated to preserving ancient Vedic traditions with over 25+ years of spiritual lineage and shastrik expertise.
त्र्यंबक ज्योतिर्लिंग, नाशिक की इस पावन और मोक्षदायिनी भूमि पर आपका स्वागत है। गोदावरी नदी के उद्गम स्थल और भगवान शिव, ब्रह्मा व विष्णु के साक्षात स्वरूप (त्रिदेव ज्योतिर्लिंग) की इस पवित्र नगरी में, हम आपको एक निर्विघ्न, प्रामाणिक और फलदायी आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम लोग त्र्यंबक/त्रयंबकेश्वर शहर के अनुभवी और ख्याति प्राप्त वैदिक कर्मकांडों में निपुण पंडितों का एक समर्पित समूह हैं। हम लोग कई वर्षों से देश-विदेश से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं का यथोचित पूजन संबंधी मार्गदर्शन करते आ रहें है। हमें वेदों, पुराणों और प्राचीन हिंदू अनुष्ठानों का गहन ज्ञान है। हमारा मानना है कि पूजा केवल एक कर्मकांड नहीं है, बल्कि ईश्वर और भक्त के बीच का सीधा संवाद है। इसलिए, हम सुनिश्चित करते हैं कि हर अनुष्ठान पूर्ण शुद्धता, भक्ति और शास्त्रोक्त विधि के साथ संपन्न हो।
हमारा मुख्य उद्देश्य आपको जीवन की बाधाओं, ग्रहों के अशुभ प्रभावों (जैसे राहु-केतु) और पितृ दोषों से मुक्ति दिलाना है। हम समझते हैं कि आप यहाँ अपने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य, करियर की सफलता और समृद्धि की गहरी आशा लेकर आते हैं।
25+ Years Of Experience
We provide all kinds of pooja services at Trimbak city in Nashik like Kalsarp Dosh Puja, Manglik Dosh Puja, Rudrabhishek, Mahamrityunjay Jap, Pitru Dosh Puja, Narayanbali Nagbali Puja, Tripindi Puja, Shradh, Pind Daan And all other dharmik anushthan.
त्र्यंबक (नाशिक,महाराष्ट्र) में कालसर्प दोष निवारण पूजा करवाना इस ज्योतिषीय दोष से मुक्ति का सर्वोत्तम और सबसे पवित्र उपाय माना जाता है। संपूर्ण भारतवर्ष में त्र्यंबक कालसर्प दोष निवारण के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। जब जन्मकुंडली में राहु और केतु के बीच सभी सातों ग्रह आ जाते हैं, तब कालसर्प योग का निर्माण होता है।
त्र्यंबक/त्रयंबकेश्वर शहर में कालसर्प दोष निवारण पूजा गोदावरी नदी के तट पर वैदिक विधि-विधान के अनुसार पवित्र धार्मिक स्थलों एवं विशेष पूजा स्थलों पर संपन्न करवाई जाती है। यह पूजा राहु और केतु से संबंधित अशुभ प्रभावों को शांत करने तथा जीवन में आ रही बाधाओं, मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावटों को दूर करने के उद्देश्य से की जाती है।
अनुभवी पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न होने वाली इस पूजा में मंत्रोच्चार, संकल्प, अभिषेक एवं विशेष अनुष्ठान शामिल होते हैं। संपूर्ण पूजा प्रक्रिया में सामान्यतः 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है और अगर बड़ा अनुष्ठान हो तो 5 घंटे से भी ज्यादा समय लग सकता है। श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ की गई यह पूजा जीवन में सकारात्मकता, शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने वाली मानी जाती है।
नारायण बलि श्राद्ध/पूजा एक हिंदू वैदिक अनुष्ठान है जो किसी परिवार के सदस्य की असमय/अकाल या अप्राकृतिक मृत्यु (जैसे दुर्घटना, आत्महत्या, हत्या या बीमारी) के बाद उनकी आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए किया जाता है। दुर्मरण (अकाल मृत्यु) को प्राप्त हुई आत्माओं को प्रेत योनि से मुक्त करना। अल्पायु अवस्था में मृत्यु या फिर जिनका अंतिम संस्कार या अंत्येष्टि श्राद्धकर्म शास्त्रोक्त विधि से नहीं हो पाया हो या त्रुटिपूर्ण ढंग से हुआ हो तो इस से उत्पन्न दोषों के निवारण के लिए भी नारायणबली पूजा कराना जरूरी रहता है।
त्रिपिंडी श्राद्ध/पूजा (Tripindi Shradh) पूर्वजों की आत्मा की शांति और पितृ दोष से मुक्ति के लिए किया जाने वाला एक विशेष अनुष्ठान है।
त्रिपिंडी श्राद्ध पितरों की मुक्ति का एक अति विशेष श्राद्धकर्म है। जिनकी कुंडली में या जिनके परिवार में पितृ दोष लगा हो, जिसके परिवार से अभी तक कोई भी अपने मृत परिजनों का पिंड दान न किया हो, जिनके घर परिवार में एक से अधिक अकाल मृत्यु हुई हो, परिवार में विकास रुक गया हो, पारिवारिक सदस्यों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ रहा हो, किसी भी काम में बहुत परिश्रम के बाद भी सफलता न मिल पाती हो या आंशिक सफलता ही मिल पाती हो, घर की आर्थिक स्थिति में सुधार न हो पा रहा हो, शादी विवाह में अधिक विलम्ब हो रहा हो, वंश वृद्धि में कोई व्यवधान आ रहा हो, घर परिवार में विभिन्न पारिवारिक सदस्यों की मृत्यु अल्पायु में या समय से पहले हो जा रही हो तो इन सभी मामलों में अपने परिवार की इच्छा से त्रयंबकेश्वर में त्रिपिंडी श्राद्ध पूजा करानी चाहिए। त्र्यंबक में त्रिपिंडी श्राद्ध पूजा गोदावरी नदी के तट के समीप हीं विभिन्न धार्मिक स्थानों पर कराई जाती है।
त्र्यंबक (नासिक, महाराष्ट्र) में मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा और कुंभ विवाह सबसे प्रभावी और प्रामाणिक वैदिक उपायों में से एक मानी जाती है। कुंडली में जब मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में होता है, तब मांगलिक दोष (कुजा दोष) बनता है। इससे विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में कलह या कठिनाइयाँ आ सकती हैं।
पितृ दोष निवारण के लिए नारायणबली पूजा नागबली पूजा त्रिपिंडी पूजा एवं पिंड दान विधि कराई जाती है। ये संपूर्ण विधि तीन दिनों की होती है। एक दिवसीय विधि में त्रिपिंडी पूजा एवं पिंड दान कराना श्रेष्ठकर होता है। पितृ दोष निवारण पूजा कराने से जीवन में संघर्ष कम होता है। विकास के नए रस्ते खुलते है। परिवार में रोग बीमारी, आर्थिक तंगी, कर्ज में राहत मिलती है। पारिवारिक कलह भी दूर होता है।
वार्षिक श्राद्ध (जिसे 'बरसी' भी कहा जाता है) हिंदू धर्म में एक प्रमुख वैदिक अनुष्ठान है। यह दिवंगत पूर्वज (पितर) की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति, तृप्ति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साल में केवल एक बार किया जाता है।
त्रिम्बक/त्रयंबकेश्वर हिंदू धर्म में पितरों की मुक्ति का प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है। यहाँ गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के समीप किया जाने वाला पिंड दान, श्राद्ध और तर्पण सीधे पितरों को शांति प्रदान करता है और वंशजों को पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या को श्राद्ध पिंड दान विधि कराने से एक साथ संपूर्ण पितरों/पूर्वजों की मुक्ति हो जाती है। जिन मृत पितरों कित्ती ज्ञात न हो या फिर कोई अनजाना पितृ हो भूले बिसरे पितृ हो तो अमावस्या के दिन सभी ऐसे पितरों का श्राद्ध पिंड दान कराने से पितृ दोष समाप्त होता है और सभी पितरों को एक साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। परन्तु ये कर्म सिर्फ अमावस्या को ही होता हैं ऐसा भी नहीं है आप किसी भी महीने के कृष्ण पक्ष में पूर्णिमा से अमावस्या तक किसी भी दिन ये कार्य करा सकते हैं।
त्र्यंबक में श्राद्ध पूजा मुख्य रूप से त्रिपिंडी श्राद्ध और नारायण नागबली पूजा के रूप में की जाती है, जो पितृ दोष निवारण और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए सबसे पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, यदि लगातार 3 वर्षों तक पूर्वजों का श्राद्ध न किया जाए, तो पितर रुष्ट हो जाते हैं, जिससे मुक्ति के लिए त्र्यंबक के कुशावर्त तीर्थ पर यह विशेष काम्य श्राद्ध किया जाता है।
त्र्यंबक/त्रयंबकेश्वर क्षेत्र में रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान माना जाता है। यह रुद्र पूजा शास्त्रोक्त विधि से अनुभवी पंडितों द्वारा संपन्न करवाई जाती है।
शिव कृपा प्राप्ति हेतु रुद्राभिषेक पूजा त्र्यंबक में वैसे तो सालों भर किसी भी दिन करा सकते है संपूर्ण फल मिलता है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग का पवित्र जल, पंचामृत, दुग्ध, शहद, घृत तथा बेलपत्र आदि से अभिषेक किया जाता है और वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। मान्यता है कि यह अनुष्ठान मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति, पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।
त्र्यंबक में रुद्राभिषेक विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों में एवं गोदावरी नदी के विभिन्न तटीय क्षेत्रों पर कराया जाता है।
त्र्यंबक/त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में नवग्रह शांति पूजा जीवन में चल रही ग्रहों की प्रतिकूलता, दुर्भाग्य और बाधाओं को दूर करने का एक अत्यंत अचूक वैदिक अनुष्ठान है। त्र्यंबक की पावन भूमि पर भगवान शिव (जो स्वयं सभी ग्रहों के नियंत्रक हैं) की उपस्थिति में यह पूजा करने से नौ ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) के अशुभ प्रभाव तत्काल शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।
ज्योतिष शास्त्र में किसी जातक की कुंडली में चंद्र और शनि एक ही घर में स्थित हो या चंद्रमा पर शनि कि सामान्य या वक्र दृष्टि हो या अन्य किसी भी कारण से शनि के कारण चंद्रमा दूषित हो रहा हो तो ऐसे में विष योग या विष दोष का निर्माण होता है।
विष योग को एक विशेष ग्रह स्थिति के रूप में देखा जाता है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में मानसिक, भावनात्मक एवं व्यावहारिक स्तर पर विभिन्न प्रकार की चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। यह योग मन की एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा निर्णय क्षमता को प्रभावित करने वाला माना जाता है। विष दोष की पूजा कराने के लिए हमसे संपर्क करें।
त्र्यंबक में गुरु चांडाल दोष पूजा कुंडली में बनने वाले अत्यंत कष्टकारी 'गुरु चांडाल योग' के अशुभ प्रभावों को शांत करने का एक प्रामाणिक और शास्त्रसम्मत वैदिक उपाय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली के किसी भी भाव में बृहस्पति (गुरु) और राहु या केतु की युति (एक साथ बैठना) होती है या दृष्टि संबंध बनता है, तो गुरु चांडाल दोष का निर्माण होता है।
त्र्यंबक में गोदावरी नदी के उद्गम के समीप तटीय क्षेत्र में जनेऊ उपनयन संस्कार कराना बालक के जीवन में बौद्धिक, आध्यात्मिक और धार्मिक जीवन की शुरुआत का सबसे पवित्र माध्यम है। सनातन हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से यह 10वां सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है।
त्र्यंबक में कुंभ विवाह और अर्क विवाह कुंडली में मौजूद भारी मांगलिक दोष को दूर करने का सबसे प्रामाणिक और प्रभावी शास्त्रसम्मत उपाय है। जब किसी जातक (वर या वधू) की कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में मंगल स्थित होता है, तो वैवाहिक जीवन में कलह, तलाक या जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर गहरा संकट मंडराता है।
लड़कियां कुंभ विवाह कराएं एवं लड़के अर्क विवाह कराएं। सामान्यतः मांगलिक दोष से पीड़ित जातक को मांगलिक दोष पूजा के उपरांत हीं कुंभ विवाह या अर्क विवाह कराना चाहिए।
त्र्यंबक/त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में महामृत्युंजय जाप करवाना भगवान शिव के सबसे दिव्य और शक्तिशाली रूप की आराधना है। त्र्यंबक साक्षात 'त्र्यंबक' (तीन आंखों वाले शिव) का निवास स्थान है, और यहाँ महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है, गंभीर असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति को दीर्घायु प्राप्त होती है।
रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप एवं हवन कब और किन परिस्थितियों में कराना चाहिए यह जानें -
1.) कुंडली या हस्तरेखा में अकाल मृत्यु का भय दिख रहा हो तब।
2.) कुंडली में मारकेश की अवधि नजदीक आ रही हो या आ चुकी हो तब।
3.) हस्तरेखा में बायें या दायें हाथ किसी में भी जीवन रेखा अचानक से छोटी होने लगे या मिटने लगे या रुक जाए या जीवन रेखा पर बड़ा सा क्रॉस का निशान हो तब।
4.) हस्तरेखा में शनि पर्वत पर क्रॉस हो तो, शनि पर्वत अत्यधिक दबा हुआ हो या अत्यधिक उठा हुआ हो या शनि पर्वत पर भाग्य रेखा नहीं पहुंच पा रही हो तब।
5.) हस्तरेखा में चंद्र पर्वत बहुत धसा या दबा हुआ हो या बहुत ज्यादा उठा हो तब।
6.) कुंडली में शनि नकारात्मक फल दे रहा हो और शनि की ढैया या शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा या शनि की अंतर्दशा चल रही हो तब।
7.) कुंडली में राहु नकारात्मक फल दे रहा हो और राहु की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो तब।
8.) कुंडली में चंद्रमा नीच का हो या अति उग्र हो या चंद्रमा-राहु, चंद्रमा-केतु एक साथ होकर चंद्र ग्रहण दोष बना रहा हो या चंद्रमा पर शनि राहु या केतु की दृष्टि पड़ रही हो या शनि एवं चंद्रमा एक साथ एक ही घर में हो और विष दोष बना रहा हो तो रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप करवाना चाहिए।
9.) विवाह हेतु वर-वधू की कुंडली मिलान करवाने पर नाड़ी दोष लग रहा हो अर्थात लड़का और लड़की दोनों की नाड़ी समान हो तब नाड़ी दोष से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय जाप एवं हवन करवाना चाहिए।
10.) कुंडली में आंशिक या पूर्ण कालसर्प दोष लग रहा हो तब। बार-बार सर्प के सपने आते हों, सामान्य से ज्यादा सर्प से डर लगता हो, सर्पदश का भय हो, वास्तविक में बार-बार सर्प से सामना होता हो, घर में बार-बार सर्प निकलते रहते हो, तब महामृत्युंजय जाप जरूर करवाना चाहिए।
11.) भूत-पिशाच, जादू-टोना, ऊपरी बाधा, तंत्र-मंत्र जैसे कोई समस्या हो तब।
12.) किसी अनहोनी की आशंका हो भविष्य में किसी अनजाने भय से डरे हो तब।
13.) किसी भी तरह से जीवन या आयु पर संकट हो तब। बार-बार दुर्घटना हो जाती हो तब।
14.) किसी गंभीर बीमारी या लाइलाज बीमारी से परेशान हो तब।
15.) किसी गंभीर बीमारी का लास्ट स्टेज हो तब।
16.) जीवन बचाने का जब कोई उम्मीद बाकी नहीं रहे तब।
17.) मरीज की हालत अत्यंत खराब होने लगे जिंदा रहने की उम्मीद कम हो तब।
18.) मन में क्या दिमाग में मौत का भय सताता रहता हो तब।
19.) किसी दुश्मन द्वारा आघात की आशंका हो तब।
20.) कोई अत्यधिक शारीरिक जोखिम वाला काम शुरू करने से पूर्व महामृत्युंजय जाप करवा लेना चाहिए।
21.) शासन या सत्ता से भय हो या किसी नुकसान की संभावना हो तब।
22.) सकारात्मक कार्य को शुरू करने के बाद बार-बार बाधाएं या अड़चनें आने लगे और असफलता का मुंह देखना पड़े तब।
23.) भाग्य बेहद कमजोर हो, बार-बार दुर्भाग्य का सामना करना पड़े तब।
24.) किसी बड़ी चीज के खोने का डर हो जैसे नाम-प्रतिष्ठा, पद, सत्ता, धन, संपत्ति, वैभव, शोहरत इत्यादि तब।
25.) बार-बार व्यापारियों नौकरी में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता हो तब।
26.) जमीन जायदाद से संबंधित अति गंभीर समस्या हो तब।
27.) घर में या परिवार में मतभेद एवं पारिवारिक कलह हद से ज्यादा बढ़ गया हो तब।
28.) मन धार्मिक कार्यों से विरक्त होता जा रहा हो, धार्मिक आस्था घटती जा रही हो, नास्तिक बन रहे हो तब महामृत्युंजय जाप एवं हवन कराने से पुनः मन शांत होता है और ईश्वर पर आस्था भी बनी रहती है।
29.) शिव भक्ति, शिव आराधना, शिव कृपा एवं पाप मुक्ति के लिए भी रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप और हवन करवाना चाहिए।
ध्यान दें महामृत्युंजय मंत्र गायत्री मंत्र की तरह अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली मंत्र है श्रद्धा विश्वास एवं शिव भक्ति के साथ महामृत्युंजय मंत्र का प्रयोग उचित अवसर पर किया जाए तो इसका प्रभाव कभी खाली नहीं जाता है मुख्य रूप से शरीर एवं जीवन सुरक्षा के लिए महामृत्युंजय मंत्र का प्रयोग किया जाता है इसलिए इसे संजीवनी मंत्र भी कहते है ।
रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं हवन योग्य एवं अनुभवी पंडितों से ही करवाना चाहिए।
Pind Daan
Amavasya Shradh
Pitru Dosh Puja
Tarpan Shradh
Tripindi Shradh
Vish Dosh Puja
Narayan Bali Shradh
Still Have a questions?
A glimpse into divine history. In the heart of Nashik, Maharashtra, there is a holy house that draws pilgrims and seekers from all over the world.
Kaal Sarp Dosh is formed in a birth chart when all seven planets are placed between Rahu and Ketu. Common signs include repeated setbacks in career or marriage, disturbing dreams, fear of snakes, sudden financial losses, and a feeling that efforts do not bring results.
Yes. If you cannot travel to Trimbak, Guru Ji performs the puja by sankalp in your name on the banks of the Godavari. You can join the key moments over a WhatsApp video call, and we share photos and a complete video recording of the ritual, prasad and mantra chanting afterwards.
Dakshina depends on the specific ritual, the number of participants, and whether samagri and prasad are included. For example, Kaal Sarp Dosh Nivaran Puja, Narayan Nagbali and Tripindi Shradh each have different vidhi lengths and requirements. Guru Ji will explain the exact cost clearly on the call before you confirm, with no hidden charges at the temple.
Kaal Sarp Dosh Nivaran Puja takes about 3 to 4 hours; Narayan Nagbali is a three-day ritual; Tripindi Shradh takes 4 to 5 hours; Pitra Dosh Nivaran around 3 hours; Rudrabhishek 1 to 2 hours; and shorter shanti pujas such as Vastu, Nakshatra or Grah Shanti usually take 2 to 3 hours. The exact timing is confirmed when you book, since some vidhis must begin at a specific muhurat.
A small token advance is requested only to reserve the muhurat date and begin sankalp preparations, especially during busy periods such as Pitru Paksha and Shravan. The remaining dakshina is paid in person or online after the puja. Payment is accepted by bank transfer or UPI, and a written receipt is provided for every transaction. Nothing is charged without your clear confirmation.